Sambhal news
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में 25 वैवाहिक विवादों का निस्तारण, 6 परिवार फिर से हुए एक
संभल(सब का सपना):- जनपद में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अनुकृति शर्मा तथा क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
यह बैठक पुलिस लाइन मंडी समिति बहजोई में परामर्श केंद्र प्रभारी डॉ. रुकमपाल सिंह की देखरेख में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पति-पत्नी के बीच उत्पन्न आपसी विवादों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करना था।काउंसलरों ने कुल 78 पत्रावलियों की सुनवाई की, जिसमें 25 पत्रावलियों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।
सबसे सकारात्मक पहलू यह रहा कि 6 परिवारों को फिर से एकजुट किया गया, जिससे टूटते परिवारों में खुशियां लौटीं।इसके अलावा, 16 पत्रावलियां आवेदक द्वारा बल न देने के कारण बंद कर दी गईं, जबकि 3 मामलों में विधिक कार्रवाई की सिफारिश की गई।
बैठक में काउंसलर अखिलेश अग्रवाल, विधिक परामर्शदाता काउंसलर लव मोहन वार्ष्णेय, एडवोकेट संगीता भार्गव, पूनम अरोड़ा, श्वेता गुप्ता, सीमा आर्य, बबीता शर्मा तथा कांस्टेबल शहजाद मलिक, LHC रश्मि गहलोत, LC ज्योति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल से समाज में पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा मिल रहा है और कई टूटते रिश्तों को बचाया जा रहा है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने प्रयासों को जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
