Trending
ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय जयपाल सिंह की 32 वीं पुण्यतिथि मनाई गई
रहरा/अमरोहा (सब का सपना):- जनपद के रहरा ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख बाबू जयपाल सिंह गुर्जर की 32 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय जयपाल सिंह गुर्जर के द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का बखान किया गया।
ज्ञात रहे कि जनपद के ब्लाक गंगेश्वरी के ब्लॉक प्रमुख के पद पर जयपाल सिंह लगातार 25 वर्षों तक ब्लॉक प्रमुख रहे थे। पद पर आसीन रहते हुए उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि इस दौरान जब हत्यारो ने ब्लॉक प्रमुख जयपाल सिंह को गोली मारी थी तो उस समय के विधायक भगवान दास के पुत्र को भी गोली लगी थी जिसमें उसकी भी मृत्यु हो गई थी। उस समय पर दोनों हत्याओं को होने से क्षेत्र में तनातनी का माहौल बन गया था।
अब उस घटना को 32 वर्ष बीत चुके हैं। 32 भी पुण्यतिथि पर ब्लाक गंगेश्वरी के परिसर में उनकी 32 भी पुण्यतिथि मनाई गई। जिसका आयोजन पिंटू भाटी ने किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी, सांसद कंवर सिंह तंवर, सरधना विधायक अतुल प्रधान, अशोक नागर, देवराज नागर, दिग्विजय भाटी, शिवराम गुर्जर, सुरेंद्र सिंह लोहिया, रिंकू गुर्जर, पिंटू भाटी, अनुज शर्मा, अरुण शर्मा, मास्टर जयपाल सिंह, लोकेश प्रधान, प्रमोद नागर, गजेंद्र नागर, जितेंद्र बिधूडी, मोनू नागर, श्रीप्रकाश धामा, मनोज शर्मा, रामपाल सिंह खड्गवंशी, चंद्रपाल खड़गवंशी, मुदित गुर्जर भाजपा नेता आदि लोग उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
