Connect with us

Trending

त्रिवेणी शुगर मिल में धूमधाम के साथ मनाया गया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

Published

on

अमरोहा(मनोज शर्मा):- 78 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जनपद के त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर में धूमधाम के साथ स्वतंत्र दिवस मनाया गया। जहां सर्वप्रथम त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर के उपाध्यक्ष आमोद कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद श्री शर्मा ने आजादी के दौरान के किस्से सुनाए उन्होंने बताया कि हमें आजादी कैसे मिली। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के लिए अपनी जान न्योछावन करने वाले उन शहीदों को मेरा नमन, आगे श्री शर्मा ने कहा कि जिन लोगों ने हमें आजाद करने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी हमें उनसे कुछ सीख लेनी चाहिए और हमारे देश की उन्नति के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है। आज आजादी के 78 साल के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अभाव है।

हमें चाहिए कि हर एक व्यक्ति शिक्षित हो और देश की उन्नति में बढ़ चलकर हिस्सा ले। देश की उन्नति के लिए सबसे पहले शिक्षा जरूरी है। वही चीनी मिल एचआर हेड उमेश कुमार सिंह ने कहा कि हमें जाति धर्म व पार्टी बाजी में नहीं वटना चाहिए। सभी को एक साथ होकर राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में मिल के अधिकारियों के द्वारा छात्र-छात्राओं व देश का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया वंधुओ व दूर दराज से आए हुए मेहमानों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ओंकार सिंह प्रधान, राजवीर सिंह, मास्टर जयपाल सिंह, उदयवीर सिंह, सहरावत, अमेज सिंह व क्षेत्र से आए हुए तमाम लोग और मीडिया बंधु मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending