Trending
उत्तर प्रदेश सरकार और राष्ट्रपति के नाम भाकियू. अंबावता के पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
AMROHA/UP;- भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश उपाध्यक्ष -चौ. बन्टी प्रधान व दिमाग सिंह के नेतृत्व में व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया की अध्यक्षता में अमरोहा जिले के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने
राष्ट्रपति भारत सरकार, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ के नाम दस सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी जनपद अमरोहा को सौंपा l
भारतीय किसान यूनियन अंबावता द्वारा दस सूत्रीय ज्ञापन किसानों की समस्याओं के संदर्भ में हैं। जो निम्नलिखित है
(1) आवारा पशुओं से होने वाली मृत्यु पर सरकार द्वारा मुआवजा राशि 50,00000 (पचास लाख) दी जाए।
(2) पूरे भारतवर्ष में देश के अन्नदाता किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ किया जाए।
(3) पूरे देश में वृद्धावस्था पेंशन एक समान करके ₹5000 दिया जाय।
(4) किसानों के गन्ने का भुगतान नियमित रूप से किया जाए तथा निर्धारित मूल्य से ₹100 कुंतल बढ़ाकर बकाया भुगतान के साथ दिया जाए।
(5) देश के अंदर चिकित्सा व शिक्षा निशुल्क की जाए ।
(6) देश के अंदर बेरोजगार तथा शिक्षित नौजवानों को रोजगार और नौकरी दी जाए ।
(7) शिक्षित बेरोजगार नवजवान को 5000रूपये माह बेरोजगारी भत्ता दिलाया जाए।
(8) देश के अंदर दैवीय आपदा से किसानों की बर्बाद हुई फसलों का उचित मुआवजा प्रत्येक तहसील के लेखपाल द्वारा निष्पक्ष सर्वे कराकर दिया जाए।
(9) आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवारा पशुओं को पकड़वाकर गौशाला भिजवाया जाए ।
(10) सरकार आदेशानुसार पारदर्शिता रखते हुए सभी ए आर टी ओ ऑफिस के अंदर काउंटर पर तथा बाहर चल रहे जनसेवा केंद्र पर सरकार द्वारा जो लाइसेंस बनवाने का गाड़ी के फिटनेस करने का मूल्य ऑनलाइन निर्धारित किया गया है वह मूल्य सूची चस्पा कराया जाए वा प्रचार प्रसार कराया जाए ।
यदि शीघ्र ही इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश के प्रत्येक जनपद में आंदोलन करने पर मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी देश व प्रदेश सरकारों की होगी ।।
ज्ञापन देने वालों में निम्नलिखित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपलब्ध रहे।
चौ. बन्टी प्रधान, सुरेंद्र लोहिया, दिमाक सिंह, शमशाद सैफी, इंतजार, रविन्द्र एडवोकेट, इरशाद, उचित शर्मा,उवेदुल, सतपाल, लोकेश ,आशिफ रजा,कमर अली,
व भारतीय किसान यूनियन अंबावता के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
