Connect with us

Trending

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में 240 जोड़ो का विवाह हुआ संपन्न

Published

on

संभल (बहजोई) :- विकासखंड बनियाखेड़ा स्थित आईटीआई ग्राउंड चंदौसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव ने प्रतिभाग किया एवं जिलाधिकारी मनीष बंसल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिसमें 240 जोड़े मंत्र उच्चारण एवं रीति-रिवाजों के उपरांत शादी के पवित्र बंधन में बंधे।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के विकासखंड बहजोई, पवांसा,वनियाखेडा,नगर पालिका बहजोई एवं चंदौसी के पात्र जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि सभी जोड़ों को रजिस्टर्ड किया गया है। लगभग 257 पात्र जोड़ों को चिन्हित किया गया था। जिसमे से 240 पात्र जोड़ो ने प्रतिभाग किया है। जिसमें 05 मुस्लिम समुदाय के पात्र जोड़े भी सम्मिलित हैं। सभी जोड़ों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए अपने वैवाहिक जीवन का शुभारंभ किया है।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्रभूषण सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं समस्त जनमानस उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending