bjp news
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के निर्णय की खुशी में बीजेपी कार्यालय पर बांटे गए लड्डू
अमरोहा/यूपी:- भारतीय जनता पार्टी अमरोहा जिला कार्यालय पर डॉ सोरन सिंह चौधरी एवं जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी जी ने भारतीय राजनीति में शुचिता, सादगी व सरलता की प्रतिमूर्ति, अन्नदाता किसानों के सर्वांगीण विकास हेतु आजीवन संघर्षरत रहने वाले महान किसान नेता, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किए जाने का निर्णय लेने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदयतल से आभार व्यक्त किया गया तथा लड्डू बाँटे ।।
डॉ सोरन सिंह चौधरी ने कहा कि किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी को ‘भारत रत्न’ सम्मान देकर मोदी सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह किसानों की सच्ची हितैषी है। किसानों, पिछड़ों, गरीबों, शोषितो और वंचितों को सम्मान, स्वाभिमान और उनको समाज में बराबरी का दर्जा देने का काम मोदी सरकार लगातार कर रही है। इस मौके पर रमेश कलाल,मनोज शर्मा,हिमांशु त्यागी,वीर सिंह सैनी,अमन सिंह, अमित सैनी,उपेन्द्र शर्मा,सूरज बंसल इत्यादि कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
