Connect with us

Trending

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसोदिया ने किया लोकसभा चुनाव के कार्यालय का उद्घाटन

Published

on

अमरोहा/यूपी:-जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दल आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए है। आज इसी क्रम में अमरोहा में लोकसभा चुनाव के कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन किया गया। कार्यालय के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसोदिया व अमरोहा के जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी रहे। इस दौरान भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह का भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री राशिद मलिक ने फूल माला डालकर स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी जिला मंत्री राशिद मलिक, अमित गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष राजीव गोयल, मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह खड़कवंशी, वीर सिंह सैनी,हिमांशु त्यागी,वेदप्रकाश प्रधान,वसीम अल्वी, रमेश गोस्वामी व भाजपा के अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending