Connect with us

Trending

भा.कि.यू.(अराजनैतिक) की मुख्य मुद्दो को लेकर मासिक पंचायत का हुआ आयोजन

Published

on

रहरा/यूपी:- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ताओं के पहले से ही अधिकारियों को सूचना देने के पश्चात ब्लाक परिसर में मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को पहले ही ज्ञापन सौंप दिया था और ज्ञापन के द्वारा मासिक पंचायत में पहुंचने की मांग की गई थी। लेकिन अधिकारियों के द्वारा मासिक पंचायत में समय पर न पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के द्वारा रोष व्यक्त किया गया।

मासिक पंचायत में लोकसभा चुनाव बहिष्कार का उठा मुद्दा

कार्यकर्ताओं के द्वारा मासिक पंचायत में आवारा पशुओं को लेकर काफी नाराजगी दिखाई दी। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2022 में कहा था कि उत्तर प्रदेश में यदि दोबारा से हमारी सरकार आती है। तो बहुत जल्दी आवारा पशुओं का समाधान कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक भी आवारा पशुओं का समाधान नहीं किया गया है। आगे कहा गया कि या तो अधिकारी और सरकार कान खोलकर सुन ले और जल्द से जल्द आवारा पशुओं का समाधान करे, नहीं तो हम लोकसभा चुनाव में चुनाव बहिष्कार करेंगे।

भा.कि.यू. के कार्यकर्ताओं के चकबंदी विभाग भी रहा निशाने पर

मासिक पंचायत में कार्यकर्ताओं ने बोलते हुए कहा कि चकबंदी विभाग में लगातार भ्रष्टाचार पनप रहा है लगातार किसानों को परेशान किया जा रहा है किसानों से चकबंदी विभाग कार्य करने के नाम पर मोटी रकम मांगता है या तो चकबंदी विभाग के अधिकारी अपनी भ्रष्ट नीति को बदल दें नहीं तो भारतीय किसान यूनियन इतना कमजोर नहीं है कि वह भ्रष्टाचार पर लगाम न लगा सके और यदि भ्रष्टाचार बंद नहीं हुआ तो हम बहुत जल्द ही एक बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

मासिक पंचायत में कार्यकर्ताओं की यह रही मुख्य मांगे

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत में कार्यकर्ताओं की मुख्य मांगे आवारा पशुओं, प्राकृतिक आपदा, बिजली, पानी एवं रास्तों से परेशानी को लेकर रही। कहा गया कि आवारा पशुओं को तत्काल पकड़वाकर गौशाला भिजवाया जाए। चकबंदी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाई जाए। गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र में रहरा या आदमपुर के क्षेत्र में नई तहसील बनाई जाए।
अगर आचार संहिता लगने से पहले यह सभी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो सरकार पक्ष के किसी भी नेता को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा अर्थात भारतीय जनता पार्टी का चुनाव में पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर टीटू त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, नितिन, हीरालाल, गिरीश, रियाजुद्दीन, महावीर सिंह, मास्टर फूल सिंह, रूप किशोर,चौधरी सुरेश, अकील मलिक और सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending