Connect with us

अपराध

युवा रालोद जिलाध्यक्ष की कृषि भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास, पुलिस-प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

Published

on

आदमपुर/अमरोहा(सब का सपना):- जनपद के थाना आदमपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवादा में भू-माफियाओं द्वारा एक कृषक की वैध भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष इरकान अली की स्वामित्व वाली कृषि भूमि पर जबरन कार्य रुकवाते हुए विवाद खड़ा किया गया और धमकियां दी गईं।प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जनवरी को इरकान अली अपनी कृषि भूमि गाटा संख्या 94 (रकबा लगभग 1700 वर्ग मीटर) पर समतलीकरण का कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान ब्रजकिशोर शर्मा, हरिरामन शर्मा, मुकेश शर्मा, मुनेश शर्मा एवं अतुल शर्मा निवासी ग्राम गारबपुर, मौके पर पहुंचे और भूमि को अपनी बताते हुए कार्य रुकवा दिया।

आरोप है कि उक्त लोगों ने न केवल विवाद किया, बल्कि अवैध कब्जे का प्रयास करते हुए धमकी भी दी। स्थिति बिगड़ती देख पीड़ित पक्ष द्वारा तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई।इस संबंध में थानाध्यक्ष आदमपुर को लिखित तहरीर दी गई है। वहीं उपजिलाधिकारी हसनपुर को भी प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया है, ताकि प्रशासनिक एवं राजस्व स्तर पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।युवा रालोद जिलाध्यक्ष इरकान अली ने प्रशासन से मांग की है कि नामजद आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे कानून-व्यवस्था बनी रहे और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र न्यायसंगत कार्रवाई नहीं हुई, तो मामले को उच्च प्रशासनिक अधिकारियों एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के संज्ञान में लाया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला केवल एक कृषक की भूमि का नहीं, बल्कि क्षेत्र में कानून के राज और सुरक्षा व्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending