Connect with us

Trending

स्वयं सहायता समूह की सक्रिय दीदीयो के साथ रोजगार मिशन कार्यशाला का किया गया आयोजन

Published

on

रहरा/अमरोहा:- उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हाल में स्वयं सहायता समूहों की 42 सक्रिय महिलाओं को रोजगार मिशन एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक सभागार में किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर सहायक विकास अधिकारी राजकुमार ने साथ ही (सक्रिय महिलाएं) को बताया कि आज के युग में जो शिक्षित नही है वह पशु के समान है, इसीलिए आज अपने बच्चों को स्कूल भेजें वही इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा गांव गांव समूह योजना योजना चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत आने वाले समय में आप छोटी बचत करने के साथ-साथ आपको सरकार के द्वारा कुछ फंड दिया जाता है। जिसके माध्यम से आप घर पर रहते हुए ही गाय पालन,भैंस पालन, बकरी पालन,परचून की दुकान, आटा चक्की आदि लगाकर आप कम पैसे में अच्छी बचत का साधन कर सकते हैं वहीं उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा समय-समय पर हर गांव में इसी तरीके से समूह बनाकर समूह दीदी को लखपति बनाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार, सहायक विकास अधिकारी राजकुमार, ब्लॉक मैनेजर राकेश सागर, फकीरचन्द सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending