Connect with us

Trending

जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को परख, गुणवत्तापूर्ण गंभीरता के साथ मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिए जाने के दिये निर्देश

Published

on

अमरोहा/यूपी:- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में लगाये जाने वाले मतदान कार्मिको के प्रशिक्षण के दृष्टिगत लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी जोया रोड अमरोहा का मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कॉलेज का भ्रमणकर कितने कमरे हैं फर्नीचर प्रोजेक्टर सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को मौके पर जाकर देखा और प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सभी तैयारी समय से कराये जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए ।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण गंभीरता के साथ गुणवत्तापूर्ण दिया जाए प्रशिक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही ना हो। यदि प्रशिक्षण सही होगा तो निर्वाचन कुशल शांतिपूर्ण निपट सकेगा। कहा कि पीपीटी तैयार किया जाए और प्रशिक्षण के लिए ऑडियो वीडियो भी तैयार किया जाए और उस सभी मतदान कार्मिकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पहले से ही शेयर कर दिया जाए। ताकि मतदान कार्मिक को भली भांति जानकारी निर्वाचन के लिए हो सके। मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार को मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण 11:00 बजे कलक्ट्रेट सभागार में दिया जाएगा । लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण परियोजना निदेशक जिला विद्यालय निरीक्षक उपनिदेशक कृषि सहित अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों द्वारा दो पालियों में दिया जाएगा । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजश्री सुरेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप, जिला विद्यालय निरीक्षक, उप जिलाधिकारी भगत सिंह सहित अन्य अधिकारी और लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी के प्रबंधक व स्टाफ मौजूद रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending