Trending
हर घर तक पहुंचें जल, टूटी सड़को को किया जाए ठीक:-जिलाधिकारी
अमरोहा/यूपी:-जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन में कार्य कर रही कार्य दाई संस्थाओं से बिंदुवार प्रगति की जानकारी हासिल की और सन्तोष जनक प्रगति न मिलने पर अधिशासीअभियंता जल निगम को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी कार्रदाई संस्थाओं के स्पष्टीकरण कॉल करने के निर्देश दिया । कहां की प्रतिदिन अच्छे से अभियंता जल निगम अपने स्तर से समीक्षा करें और क्या प्रगति हुई इसकी शाम को रिपोर्ट वर्चुअल माध्यम से जुड़कर बताएं। कहा की सरकार का जो लक्ष्य है हर घर योजना के तहत जो समय दिया गया कार्य को पूर्ण करने का उसमें अवश्य कार्य को पूर्ण कर लिया जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में हर घर जल योजना के कनेक्शन टंकी निर्माण सहित अन्य कराए जाने वाले कार्य जो लक्ष्य दिया गया है अवश्य पूर्ण कर लिया जाए। कहा कि जनपद की सभी ग्राम पंचायत में हर घर योजना के तहत लाभ मिलना चाहिए। कहा की योजना के तहत जो सड़क तोड़ी गई है। उसका पुनर्निर्माण अभियान चलाकर किया जाए शिकायत मिली तो संबंधित की खैर नहीं होगी। इसे प्राथमिकता समझते हुए कार्य कराया जाए ।जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि जमीन जहां पर विवादित है उसका सम्बन्धित अधिकारों से बात करके निस्तारण कराया जाए और काम किया जाए । कहा की कार्य की गुणवत्ता भी सही होनी चाहिए । अधिक से अधिक मजदूर लगाकर अगली बैठक तक कार्य की प्रगति सुधरनी चाहिए अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। परियोजना को समय से पूर्ण करना होगा मैनपॉवर बढ़ाई जाए । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप, अधिशासी अभियंता जल निगम कार्यदायी संस्थाओं प्रभारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
