Connect with us

bjp news

सरकारी योजनाओं का मिल रहा हर एक व्यक्ति को लाभ:- विधायक महेंद्र सिंह खड्गवंशी

Published

on

हसनपुर/अमरोहा:- क्षेत्र के ग्राम भदौरा से बेगपुरमुंडा जाने वाले सड़क मार्ग पर ग्राम भदौरा एवं बालानागल में आबादी के बीच बनी सी सी रोड का क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी द्वारा फीता काट कर लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी ने कहा कि 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार बनने से पहले सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए योजना का लाभ मिलने से वंचित लोगों की बहुत बड़ी लाइन लग जाती थी। उनमें से चुनाव करना पड़ता था और आज स्थिति इसके विपरीत है वंचित लोगो को ढूंढना पड़ रहा है। हर व्यक्ति किसी न किसी योजना का लाभ ले चुका है। चाहे किसान सम्मान निधि हो या फ्री राशन योजना हो, आवास योजना हो या अन्य कोई योजना समाज के अधिकांश लोग किसी न किसी सरकारी योजना का लाभ ले चुके है। विभिन्न एक्सप्रेस वे के साथ साथ क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इसी कड़ी में भदौरा से बेगपूर मुंडा जाने वाले मार्ग पर आबादी के बीच सी सी रोड बनाई गई है जिससे क्षेत्र वासियों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो। कहा कि आगे भी गांव के अन्य मार्गो को भी पक्का कराया जाएगा।
इस अवसर पर उझारी मंडल अध्यक्ष हेमराज सैनी, सभापति कृष्ण कुमार शर्मा,साथ में क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा युवा नेता विधायक पुत्र देवेंद्र सिंह खड़गवंशी,ग्राम प्रधान शाहनवाज , नितिन चौहान ,नरेंद्र चौहान ,सतवीर सिंह खिलेन्द्र सिंह , सुंदर पाल रूपचंद सिंह श्याम सिंह सैनी वीर सिंह , रूपचंद्र सिंह ,अगरौला ग्राम प्रधान रिफाकत अली ,जयवीर सिंह धीरेंद्र सिंह ,प्रमोद सिंह ,राजीव नेताजी, प्रवीण मास्टर साहब, चंदन सिंह, एवम अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending