Connect with us

bjp news

जनसंपर्क यात्रा के दौरान बीजेपी प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी को मिल रहा जनता का अपार समर्थन

Published

on

चंदौसी/बिलारी (शक्ति सिंह)। संभल से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी ने संभल लोकसभा क्षेत्र की बिलारी विधानसभा के गांव रुस्तमपुर, कराबर, वनिया ठेर, रामपुर पट्टी, अलारामपुर, समाथल, मिठनपुर महेश डंडा गोविंदपुर, सुंदरपुर, दमपुरा में जन आशीर्वाद यात्रा निकली। इस यात्रा में जनसंपर्क कर उन्होंने मोदी सरकार के कार्यों का प्रचार प्रसार किया। परमेश्वर लाल सैनी के बिलारी पहुंचने पर बिलारी की जनता ने उनका जोर शोर से स्वागत सत्कार किया। लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के तहत अपने सभी प्रत्याशियों के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है जिसका लक्ष्य है प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक गांव में लोगों में भाजपा की योजनाओं का प्रचार एवं मतदान के लिए जागरूकता फैलाना है।इस यात्रा के दौरान परमेश्वर लाल सैनी ने नल जल योजना, पीएम आवास योजना, विधवा पेंशन योजना जैसी कई जनकल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे देश को प्रदान कर रही है के बारे में लोगों को बताया। इसके साथ ही जनता से आगामी 7 मई को भाजपा को वोट डालकर विजयी बनाने का आशीर्वाद एवं समर्थन माँगा। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी परमेश्वरलाल सैनी के साथ देवदत्त दिवाकर, रघुराज सिंह यादव, मोहनलाल शास्त्री, दुर्गेश यादव एवं अशोक कुमार यादव, जेपी सिंह यादव एवं आनंदी प्रजापति सहित कई ग्राम प्रधान व अन्य लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending