Connect with us

bjp news

बीजेपी प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी को चंदौसी की जनता ने दिया जीत का आशीर्वाद

Published

on

चन्दौसी/संभल(अखिलेश कुमार):- लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा चंदौसी के विभिन्न गांवों मझावली, अफजलपुर, प्रहलादपुर,अल्लीपुर बुजुर्ग, अलावलपुर, फरीदपुर, भाटौर हुई जन आशीर्वाद यात्रा। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा आज चंदौसी विधानसभा के कई गांवों में पहुंची जिसका नेतृत्व संभल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वरलाल सैनी ने किया। सैनी ने लोगों के जाकर लोगों से उनका आशीर्वाद मांगा। इसके साथ ही जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा की जीत के बाद संभल विकास की नई ऊंचाईयों को छूएगा क्षेत्र की हर समस्या को हल करना ही हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।

इसके साथ ही सैनी ने मोदी सरकार की नल जल योजना, पीएम आवास योजना, बुजुर्ग पेंशन योजना सहित कई और जन कल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया। सैनी ने जनता को वादा किया की लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद लोकसभा में विकास के कई कार्य होंगे। इस यात्रा के दौरान परमेश्वर लाल सैनी के साथ राज्य मंत्री गुलाबो देवी, भुवनेश राघव लोक सभा सह संयोजक, उमेश दिवाकर एससी मोर्चा यूपी प्रभारी, हरवेश राघव मंडल अध्यक्ष, संजय सैनी – जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा, राजेंद्र मोर्या जिला उपाध्याय पिछडा मोर्चा, अंकित यादव सोशल मीडिया प्रभारी पिछड़ा मोर्चा सहित भारी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending