Trending
जिलाधिकारी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण अभियान चला कर व्यवस्थाएं पूर्ण करने के सम्बन्धित को दिए निर्देश
अमरोहा:- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी द्वारा पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम की साथ संयुक्त रूप से आगामी कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया ।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लटकते हुए बिजली के तार क्षतिग्रस्त खंबे खुले हुए तार और पोल तथा मार्ग में जल भराव घास फूस की साफ सफाई तथा कांवरियोंको दिए जाने वाली अन्य सुविधाओं के दृष्टिगत निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया है कि मार्ग में पड़ने वाली लाइन में जर्जर तारों को बदल दिया जाए लटकती खुली तारो को सुदृढ़ किया जाए । सभी खंभो में निश्चित दूरी तक इंसुलेशन कर दिया जाए कहीं पर भी तार खुला नहीं होनी चाहिए अभियान चलाकर विद्युत संबंधी समस्याओं को ठीक कर दिया जाए । अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित करते हुए कहा कि मार्ग में जंहा गड्ढे हो गए हैं आवागमन में परेशानी हो सकती है उनको ठीक किया जाय साथ ही साथ जल भराव जहां पर है उसमें पानी निकालने की भी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। कांवड़ मार्ग सही होना चाहिए कांवरियों के आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए । जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मार्ग के किनारे जो घास फूस कीचड़ है साफ सफाई करा दिया जाए । घास फूस की कटिंग करा दिया जाय किसी भी ग्राम पंचायत जहां पर से कांवरिया गुर्जर सकेंगे वहां पर जल भराव घास फूस नहीं होनी चाहिए मार्ग साफ सुथरा होना चाहिए । जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कावड़ के दृष्टिकोण किसी भी श्रद्धालु को समस्या नहीं होनी चाहिए । उनके द्वारा लगाए जाने वाले भंडारे के लिए स्थल चिन्हित किया जाए भंडारे रोड से उचित दूरी पर ही लगे भंडारे में लगाए जाने वाले खाद्य सामग्री की नियमित चेकिंग किया जाए और उनके रेट भी निश्चित हो । कहा कि क्षेत्राधिकारी और उप जिलाधिकारी दोनों संयुक्त रूप से समय-समय पर कावड़ मार्ग का निरीक्षण करते रहेंगे कहीं पर भी कोई समस्या है तो समय रहते उसको ठीक करवाएँगे । इस अवसर पर उपजिला अधिकारी सदर सुधीर कुमार उप जिला अधिकारी नौगांवा बृजपाल सिंह क्षेत्राधिकारी अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे ।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
