Connect with us

Trending

Sakarvishvhariकौन है साकार विश्व हरि भोले बाबा जानें जन्म से लेकर आज तक की कहानी

Published

on

साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा यह नाम आज कल चर्चाओं में हैं आखिर चर्चाओं में यह नाम क्यों ना हो जी साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में 100 से अधिक लोगों की मृत्यु जो हो गई हो, जहां घायलों की गिनती ना की जा सके आखिर सवाल उठता है कि यह बाबा कौन है?

साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा का बचपन का नाम था सूरज पाल

आज इस बाबा के बारे में जानेंगे आज बताएंगे आपको इस बाबा की पूरी कहानी बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के जनपद एटा के गांव बहादुर में साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा का जन्म हुआ था। इनका जन्म का नाम सूरजपाल था पहले तो सूरजपाल अपने पिता के साथ खेती के काम में हाथ बटाया करते थे, लेकिन जैसे-जैसे बड़े हुए शिक्षा प्राप्त की और सरकार सरकारी नौकरी लग गई। अब से काफी लंबे समय पूर्व इन्होंने नौकरी से वीआरएस ले लिया और यही से शुरू हो गई सूरजपाल की साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा बनने की कहानी।

सूरजपाल की साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा बनने की कहानी

बताया जाता है की नौकरी से बीआरएस लेने के बाद सूरजपाल को भोले बाबा के दर्शन हुए और तभी से इन्होंने प्रवचन देने शुरू कर दिए। हालांकि आपको यहां पर यह भी बता दे की साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा का विवादों से पुराना नाता रहा है। उनके नाम पर 5 से ज्यादा क्रिमिनल केस दर्ज हैं। इतना कुछ होने के बाद भी प्रवचन देते रहे लोगों की संख्या बढ़ती गई जगह-जगह सत्संग करते रहे। इतना ही नहीं भोले बाबा खुद को आईबी का पूर्व कर्मचारी बताते हैं। कहने है कि मैंने वीआरएस लिया है हालांकि यह पूरी कहानी 18 साल पहले की है 18 साल पहले सूरजपाल ने पुलिस की नौकरी से बीआरएस ले दिया था और जब जगह-जगह इन्होंने सत्संग करना शुरू किया तो सत्संग के दौरान यह चंदा लेने के लिए गांव गांव घूमें और सत्संग को बढ़ावा देना शुरू कर दिया। सूरजपाल से अपना नाम साकार विश्व हरि रख लिया वहीं उनके अनुयायियों ने इन्हें भोले बाबा कहना शुरू कर दिया। सूरजपाल से आध्यात्मिक गुरु नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा बनने तक का सफर इनका बेहद सुहाना रहा। इतना ही नहीं पिछले वर्ष खुद उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम भी इनकी तारीफ कर चुके है और खुद साकार विश्व हरि भोले बाबा उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम के लिए वोटो की अपील अपने अनुयायियों से कर चुके हैं।

खुद साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा और उनके अनुयाई मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं लेकिन यह क्या बहुत कम समय में उनके अनुयाई उत्तर प्रदेश राजस्थान मध्य प्रदेश जैसे अन्य प्रदेशों में भी भारी संख्या में मिलने लगे और उनके अनुयायियों की संख्या बढ़ने लगी। बताया जाता है कि हर मंगलवार को यह सत्संग करते हैं प्रवचन देते हैं। इतना ही नहीं बताया जाता है कि उनके सत्संग में पानी बांटा जाता है। उनके अनुयायियों का मानना है कि उस पानी के पीने से सभी संकट और परेशानियों का हल हो जाता है लेकिन यह क्या सब कुछ बदल गया हाथरस में इतना बड़ा कांड हो गया आरोप लगे सेवादारों पर बताया जाता है कि जब साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा अपने अनुयायियों के बीच सत्संग कर रहे थे सत्संग करने के बाद जब वह अपने गंतव्य के लिए रवाना होने वाले थे तब सेवादारों ने भीड़ को रोक दिया था और बाबा के लिए रास्ता खाली कराया गया भारी गर्मी और उमस के बीच 50000 के लगभग जनता को रोक दिया गया और बाबा को रवाना किया जाने लगा लेकिन यह क्या अनुयायियों में होड़ लग गई बाबा के पैरों की धूल लेने के लिए भगदड़ मच गई जिसकी वजह से इतने लोगों की मौत हो गई। हालांकि पुलिस अब साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा को तलाश कर रही है और बहुत जल्द गिरफ्तार भी कर लेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending