hospital
जिलाधिकारी ने किया सी0एच0सी0 का निरीक्षण, प्रभारी को लगाई कड़ी फटकार
हसनपुर/अमरोहा:- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी द्वारा सामुदायिक चिकित्सालय, हसनपुर का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया जिसमें डेंटल सर्जन नवाजिश अली, आयुष चिकित्साधिकारी सौरभ राणा, संदीप कुमार, आई टैक्न0 अब्दुल कादिर, ब्लाक प्रोग्रामर आफिसर डा0 रिचा गुप्ता, मेडिकल आफिसर डा0 मंजू, क्लर्क मनोज कुमार, स्टाफ नर्स, टैक्निशियन, टीबी टैक्निशियन सहित बडी संख्या में स्टाफ अनुपस्थित मिला। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी चिकित्सालय, हसनपुर को नाराजगी व्यक्त कर कड़ी फटकार लगायी व मुख्य विकास अधिकारी से अनुपुस्थित डाक्टर्स एवं कार्मिको का स्पष्टीकरण काल करने के निर्देश दिये कहा कि स्पष्टीकरण में सन्तोषजनक जबाव न मिलने पर वेतन काटने की कार्यवही की जायेगी।
जिलाधिकारी द्वारा जनरल वार्ड के निरीक्षण के दृष्टिगत बेडो पर चादर विछा न होने पर साथ-साथ ही वार्ड में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक न होने पर तथा मरीजो द्वारा बताये जाने पर कि समय से दवा नही मिल रही है, ड्रेसिंग रूम में गन्दगी का अंबार लगा होने, भवन में लिंटर/दीवार का प्लास्टर उखड़ा हुआ क्षतिग्रस्त की स्थिति में पाये जाने तथा इमरजेन्सी वार्ड में कोई भी डाक्टर्स/कर्मचारी उपस्थित न मिलने, लिपिक कक्ष में ताला लगा होने और भवन के लिंटर से पानी टपकने, साफ-सफाई न होने पर प्रभारी अधिकारी चिकित्सालय, हसनपुर को नाराजगी के साथ कड़ी फटकार लगाते हुये सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर उत्तम स्वास्थ्य चिकित्सा का लाभ मरीजो को दिये जाने के निर्देश दिये।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
