Connect with us

उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने किया गुरैठा गौशाला का निरीक्षण, गौवंश के बेहतर देखभाल के प्रति चेताया

Published

on

रहरा/अमरोहा:- जिलाधिकारी ने विकासखंड गंगेश्वरी के गुरैठा गौशाला का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गौशाला में साफ-सफाई न होने व गंदगी को देखकर गौशाला प्रभारी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाई और हिदायत दी कि 15 दिन के अंदर स्थिति सही नहीं की गई तो टेंडर निरस्त कर अन्य व्यक्ति को आवंटित कर दिया जाएगा। उन्होनें निर्देशित करते हुये कहा कि गौशाला में गौवंश का रख-रखाव गम्भीरता के साथ किया जाये। प्रत्येक पशु का ध्यान रखना होगा, पशुओं को समय से चारा-पानी, बीमार पशुओं का ईलाज किया जाये। साथ ही साथ यह सुनिश्चित किया जाये कि भूसे के साथ हरा चारा, खली, चूनी, चोकर मिलाकर अवश्य दिया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में आती है तो कड़ी कार्यवाही अमल में ली जायेगा। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को गौशाला परिसर में के मुख्य रास्तों पर खडंजा बिछाये जाने के लिये के निर्देश दिया अंत में जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण सप्ताह के अवसर पर गौशाला परिसर में पौधों लगाने का निर्देश दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending