Connect with us

अपराध

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल से संबंधित समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन

Published

on

अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल पर रहें सक्रिय शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण

संभल (बहजोई):- कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डिप्टी कलेक्टर वंदना मिश्रा ने विभिन्न विभागों की आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायत एवं डिफॉल्टर शिकायत एवं शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी तथा एस ओ सी चकबंदी की लंबित शिकायतों को लेकर नाराजगी व्यक्त की जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

एस.ओ.सी चकबंदी की लंबित शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिदिन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए निस्तारण करें जिससे कोई शिकायत लंबित न रहे। जिला पूर्ति अधिकारी की लंबित शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि तहसील गुन्नौर के ग्राम चबूतरा की शिकायत जो की लंबित है उसका स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। विकासखंड रजपुरा के विकासखंड अधिकारी की लंबित शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि जो शिकायत आ रही हैं उनका स्थलीय निरीक्षण करते हुए शिकायत का निस्तारण करें एवं निस्तारण के दौरान दो गवाहों एवं उनके मोबाइल नंबर सहित फोटो अपलोड किए जाएं। एक्स ई एन चंदौसी विद्युत, जिला अभिहित अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग इत्यादि विभागों की लंबित शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि यथाशीघ्र शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी बैठक में आईजीआरएस देख रहे कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी बैठक में साथ लेकर आएं। जिससे लंबित शिकायत के बारे में अच्छे से समझ सकें। ताकि लंबित शिकायत का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

प्रत्येक अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल पर अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को चेक करते हुए शीघ्र निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालयों में साफ़ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए । कार्यालयों में कोई भी धुम्रपान करते पाया जाए तो उस पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरन्नुम रजा, उप जिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी, उप जिलाधिकारी संभल विनय कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह, डिप्टी कलेक्टर वंदना मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, कृषि उपनिदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडेय एवं संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending