Connect with us

Trending

विभागों द्वारा अपलोड की गई निस्तारण आख्या गुणवत्तापूर्ण न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर लगाई फटकार

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आइजीआरएस मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के डिफाल्टर सन्दर्भ ,लंबित संदर्भ , गुणवत्तापूर्ण निस्तारण आख्या अपलोड किए जाने संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम विभागों के डिफॉल्टटर संदर्भों की एक एक करके बिभाग वार जानकारी ली जिसमें अधिशासी अभियंता विद्युत , सप्लाई ऑफ़िस हसनपुर, खड़ बिकास अधिकारी जोया पुलिस चिकित्सा बेसिक शिक्षा सहित अन्य विभागों के कुल 12 संदर्भ डिफाल्टर पाए गए । डिफॉल्टर संदर्भों पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाई ।

खंड शिक्षा अधिकारी हसनपुर व गंगेश्वरी का स्पष्टीकरण काल करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अधिशासी अभियंता जल निगम के डिफाल्टर संदर्भों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन रोकने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिया । कहा की यदि तीन दिन के अंदर निस्तारण नहीं हुआ तो प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जाएगी । इसी प्रकार अधिशासी अभियंता विद्युत अमरोहा को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए । कहा कि यदि कल तक निस्तारण नहीं हो जाता है तो वेतन रोका जाएगा । पूर्ति निरीक्षक हसनपुर के डिफाल्टर संदर्भों के संबंध में कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाई और स्पष्टीकरण कॉल करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर अपलोड की गई निस्तारण आख्या को प्राथमिकता के साथ खुलवाकर देखा की अपलोड की गई आख्या गुणवत्तापूर्ण है या नहीं । निस्तारण आख्या पढ़ने पर गुणवत्ता पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर संबंधित को फटकार लगाई ।दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इसकी समीक्षा शासन स्तर पर की जाती है सभी विभाग प्रतिदिन अपने स्तर से समीक्षा अवश्य करें और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने की कहा कि आईजीआरएस में किया गया निस्तारण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। यदि निस्तारण की गुणवत्ता सही नहीं है तो शिकायत का निस्तारण नहीं माना जाएगा। कहा की डिफाल्टर होने से पहले संदर्भों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो जाए प्रत्येक विभागीय अधिकारी सर्वप्रथम कार्यालय में आईजीआरएस को देखें । कहा कि लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी उप जिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव उप जिलाधिकारी हसनपुर नौगांवा अमरोहा उपनिदेशक कृषि सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending