अपराध
शांति व्यवस्था हेतु चलाए जा रहे चेकिंग के दौरान 12 बोर के तमंचे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
रहरा/अमरोहा (मनोज शर्मा):- जनपद में पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में शांति व्यवस्था को बहाल रखने के लिए जनपद भर में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जाता है जहां जनपद के थाना रहरा क्षेत्र के गंगेश्वरी हल्का नंबर दो के ग्राम फूलपुर तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान अरुण सिंह पुत्र कंबल सिंह निवासी ग्राम गंगेश्वरी थाना रहरा को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिसमें पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 12 बोर का तमंचा सहित जिंदा कारतूस बरामद किया है। हालांकि पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को खबर लिखे जाने तक न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष रमेश सहरावत, उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, हेड कांस्टेबल भरत लाल मौजूद थे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
