Trending
प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर ब्लॉक प्रमुख ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपी चाबी
हसनपुर/अमरोहा:- तहसील क्षेत्र के विकासखंड गंगेश्वरी में प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड्गवंशी ने पीएम आवास के लाभार्थियों को पीएम आवास की चाबी सौंपी। विकासखंड के सभागार में साबिर, बूंदों, शबाना, खातून, सकीना आदि को पीएम आवास के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। उसके बाद उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों की सरकार है , पिछड़ों की सरकार है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार में हर गरीब का सपना पूरा हो रहा है। सरकार की मनसा है कि कोई भी गरीब मजलूम बेसहारा बगैर छत के ना सोए। इसीलिए सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिए जा रहे हैं। आगे ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि पीएम आवास योजना के अंतर्गत हर गरीब को अपना घर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी, एडीओ आईएसबी, सचिव कपिल यादव, पुष्पेंद्र चौहान, धर्मपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
