Connect with us

Trending

Sambhal_news बेकसूर लोगों को जेल भेजने के मामले ने पकड़ी तूल, सीओ और इंस्पेक्टर को पद से डिमोट किए जाने की मांग

Published

on

लगभग 40 दिन तीन बेकसूर लोगों ने काटी थी जेल, दोषियों पर नहीं हुई कार्यवाही तो राष्ट्रीय अतिपिछड़ा महासंघ करेगा धरना प्रदर्शन

चन्दौसी। राष्ट्रीय अतिपिछड़ा महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल मौहल्ला लोधियान खुर्जा गेट चन्दौसी पीड़िता विधवा महिला त्रिवेणी के घर पहुंचे जिसके दो पुत्रों दिलीप, हेमंत व मौहल्ले के एक अन्य व्यक्ति को गोली मारने के आरोप में झूठे केस में जेल भेज दिया गया था। तीन बेकसूर लोगों ने लगभग 40 दिन मुरादाबाद की जेल में काटे हैं। अति पिछड़ा महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बीते दिनों पुलिस द्वारा बिना जांच किये ही तीन निर्दोष लोगों को मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया था। आगे कहा कि वायरल वीडिओ के अनुसार उपनिरीक्षक रामकुमार सिंह द्वारा विधवा महिला के सामने अश्लील गंदी-गंदी गालियों का प्रयोग किया गया है। योगी सरकार में पुलिस प्रशासन द्वारा झूठी केस डायरी तैयार कर तीन निर्दोष लोगों को गोली मारने के आरोप में जेल भेजा गया है। हम और हमारा समाज इसकी घोर निंदा करते है।

फर्जी गोलीकांड में दोषी क्षेत्र अधिकारी व उप निरीक्षक को पद से किया जाए डिमोट बनाया जाए कांस्टेबल

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सपा प्रदेश सचिव जयपाल सिंह सैनी ने पीड़ित परिवार से बातचीत की और कहा कि हम क्षेत्राधिकारी और उपनिरीक्षक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करेंगे। जिन्हांेने बिना जांच पडताल के तीन निर्दोष लोगों को जेल भेज दिया। यदि सच्चाई सामने नहीं आती तो दो परिवारों की जिंदगी खराब हो जाती है। योगी जी का खौफ अधिकारियों में खत्म हो चुका है और अपनी मनमानी कर रहे हैं। हमारे उच्चाधिकारी भी दोषी अधिकारी व पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने से बच रहे हैं। क्योंकि वे भलि-भांति जानते हैं कि हमारे विभाग की छवि खराब हो रही है। वहीं अपना दल मंडल के अध्यक्ष डा0, रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि इस मामले में जो दोषी हैं चाहे वो क्षेत्राधिकारी हो, उपनिरीक्षक हों या चिकित्सक हो। उच्चाधिकारयों को निष्पक्ष जांच कर विभागीय कार्यवाही करते हुए दोषी क्षेत्राधिकारी व उपनिरीक्षक को पद से डिमोट कर कांउस्टेबल पद पर तैनाती दी जाये क्यूंकि अभी इन्हें और सीखने की आवश्यकता है। जिन्हांेने बिना जांच पडताल के ही झूठी केस डायरी तैयार कर तीन निर्दोष लोगों को जेल भेज दिया।

*यदि सच्चाई नहीं आती सामने तो दो परिवारों की जिंदगी तबाह

मामला दो लोगों के परिवारों की जिंदगी तबाह होने का था। यदि सच्चाई सामने नहीं आती तो अनर्थ हो जाता। सपा जिला उपाध्यक्ष वेदप्रकाश सैनी ने कहा कि हम और हमारा समाज चुप नहीं रहेगा। यदि दोषियों पर कार्यवाही नहीं की गयी तो हम पीड़िता विधवा महिला के परिवार को न्याय दिलाने के लिए डीआईजी व कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। यह हम लोगों के तरफ से धमकी या चेतावनी नहीं है। योगी सरकार में पुलिस प्रशासन द्वारा निर्दोष, गरीब, बेकसूर लोगों पर झूठे मुकदमें लिखकर जेल भेजना कहां की रणनीति है। इस दौरान प्रतिनिधि मण्डल में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सपा प्रदेश सचिव जयपाल सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष एवं अपना दल मंडल अध्यक्ष डा,रामेश्वर दयाल तुरैहा, जिला अध्यक्ष एवं सपा जिला उपाध्यक्ष वेदप्रकाश सैनी, महानगर अध्यक्ष सरदार सिंह पाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कन्हैया लाल मौर्य, कुंवर पाल मौर्या, दीपक मौर्या, उमेश मौर्या, हेंमत मौर्या, दिलीप मौर्या, पूरनलाल, उमेश सैनी, राकेश मौर्या, कन्हैया मौर्या, राजकुमार, कल्लू, भगवती, विकास, रामू, अनिल सैनी आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending