उत्तर प्रदेश
Sampurn samadhan divas भा.कि.यू. अराजनैतिक ने पानी की पाइप लाइन को अलग-अलग करने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में दिया प्रार्थना पत्र
अमरोहा (शो सिंह):- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस तहसील नौगांव सादात में ग्राम पंचायत जब्दी के ग्राम मुनीमपुर में ओवर हेड टेक से पानी की पाइपलाइन अलग-अलग करने के संबंध में एसडीम बृजपाल सिंह को प्रार्थना पत्र सोंपा। अपनी मांगों को पूरा करने के लिए हर घर जल योजना के अंतर्गत जल निगम अमरोहा के ओवर हेड टैक लगा है जो कि कार्यदायी संस्था ने ओवर हेड टैक से पानी की एक ही पाइपलाइन ग्राम मुनीमपुर व ग्राम जब्दी को जोड़ी गई है जो की आए दिन डैमेज होकर टूट जाती है। दोनों गांव की पानी की सप्लाई बंद हो जाती है करीब 10 दिन से सभी ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है।
तत्काल ओवर हेड टैक से अलग-अलग गांव के लिए पाइपलाइन जोड़ी जाए। जिसमें सभी ग्रामीणों को पीने का पानी सुचारु रूप से मिलता रहे। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन मांग करता है कि दिनांक 27/ 9/ 2024 तक समस्याओं का निस्तारण किया जाए। यदि उपरोक्त दिनांक तक निस्तारण नहीं होता है तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन विवस होकर धरना प्रदर्शन करेगा। संगठन के लोग आमरण अनशन करेंगे और भूख हड़ताल पर बैठेगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान महिपाल सिंह सैनी, तहसील अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, धर्मदेव त्यागी, चंद्रपाल सिंह सैनी, लल्लू सिंह सैनी, महेंद्र सिंह सैनी, यशपाल सिंह, चंद्र किरण, धर्मेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, प्रीतम सिंह, ओमी सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
