uttrakhand
केदारनाथ धाम जाने वाले रास्ते को कराया गया ठीक, केवल यही यात्री कर सकते हैं यात्रा
केदारनाथ धाम:- 20 सितम्बर की रात गौरीकुण्ड से श्री केदारनाथ धाम तक जाने वाले पैदल मार्ग में जंगल चट्टी के पास भू-धंसाव के चलते करीब 10 से 15 मीटर की दूरी पर मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। बचाव टीमों ने तेजी से काम करते हुए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया, जिससे देर शाम यात्रियों को सुरक्षित गौरीकुण्ड और सोनप्रयाग की ओर रवाना किया जा सका। इस दौरान मुख्य मार्ग को भी आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है।
आज सुबह, केदारनाथ से लौटने वाले और श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को गौरीकुण्ड और सोनप्रयाग से सुरक्षित मार्ग से आगे बढ़ाया गया है। सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं, जो यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संचालित कर रही हैं।
फिलहाल, केवल पैदल यात्री ही श्री केदारनाथ धाम के लिए इस मार्ग से यात्रा कर सकते हैं। घोड़ा-खच्चरों का संचालन मार्ग के पूरी तरह से तैयार होने के बाद ही शुरू किया जाएगा। प्रशासन और सुरक्षा बलों द्वारा यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता से काम किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु अपनी यात्रा बिना किसी जोखिम के पूरी कर सकें।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
