Connect with us

Trending

जिलाधिकारी ने किया प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण, अनुपस्थित अध्यापक को निलंबित करने के दिए निर्देश

Published

on

संभल (बहजोई):- जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया द्वारा विकासखंड बहजोई के प्राथमिक विद्यालय दूधापुर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अधिक गंदगी पायी गयी जिसको लेकर जिलाधिकारी ने नाराज़गी व्यक्त की तथा जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं ग्राम प्रधान को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय की साफ सफाई प्रत्येक दशा में कराना सुनिश्चित करें अगर किसी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में आती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। विद्यालय की बाउंड्री वॉल टूटी एवं भवन की स्थिति ठीक नहीं पाई गई उसको लेकर संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि यथाशीघ्र विद्यालय की स्थिति ठीक करायी जाए।जिलाधिकारी ने विद्यालय के बाहर भी साफ़ सफाई कराने के निर्देश दिए।


विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थित समय से ना होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सहायक अध्यापक जावेद आलम को निलंबित की कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया एवं बीईओ बहजोई को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायतराज अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडेय, ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending