Connect with us

Bijnor news

चोरी की बाइक बेचने आ रहे थे आरोपी, पुलिस ने दबोचे

Published

on

बिजनौर (सब का सपना];- शेरकोट थाना पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम हेबली निवासी मदन सिंह पुत्र घनश्याम सिंह ने 13 नवंबर को थाना शेरकोट में तहरीर देकर बताया था कि 10 नवंबर को उनका पुत्र विशाल कुमार प्लेटिना मोटरसाइकिल (नंबर यूपी-20-एके-9710) से खेत पर गया था। उसने मोटरसाइकिल खेत के किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 224/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।14 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने प्रकाश में आए दो आरोपियों सुखविंदर उर्फ सुखवा पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी ग्राम मदपुरी थाना शेरकोट तथा गुरजीत सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी ग्राम चाहड़वाला उर्फ सहारावाला थाना बढ़ापुर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 10 नवंबर को वे ग्राम भगौती के जंगल के रास्ते हेबली जा रहे थे। रास्ते में मठ मंदिर से आगे एक पेड़ के नीचे उन्हें पुरानी प्लेटिना मोटरसाइकिल खड़ी मिली। उसका लॉक खुला था और आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। मौका पाकर दोनों मोटरसाइकिल चोरी कर अपने गांव ले गए और पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसकी नंबर प्लेट तोड़कर रास्ते में फेंक दी। 14 नवंबर को वे चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए शेरकोट आ रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सुखविंदर उर्फ सुखवा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी संजय पाल सहित कांस्टेबल गौरव कुमार, सुरेश कुमार और शिवकुमार शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending