Connect with us

Trending

राहुल गोस्वामी हत्या कांड मै चांदी कारोबारी अखिल गोयल उर्फ अखिल पटना से गिरफ्तार

Published

on

मथुरा (राजकुमार गुप्ता):- जनपद के थाना गोविंद नगर इलाके के होटल मैरिज होम लोटस गार्डन की पार्किंग मै शराब न लाने के कारण राहुल गोस्वामी की संजय शर्मा सहित तीन लोगों ने हत्या कर दी थीं। जिसमें पुलिस टीम द्वारा पूर्व मै दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।इसी मामले मै दो लोग फरार चल रहे थे जिसमें आज पुलिस के हाथ अखिल गोयल उर्फ अखिल पटना से हाथ लगा है। अभी इस मामले का मुख्य अभियुक्त संजय शर्मा फरार चल रहा है।

मसानी लिंक रोड पर मैरिज होम लोटस गार्डन की पार्किंग मै राहुल गोस्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थीं। क्योंकि उसने शराबियों के लिए और शराब लाकर नहीं दी थीं। इसी बात पर अखिल गोयल, शुभम अग्रवाल द्वारा शराब के नशे मै धुत्त संजय शर्मा को उकसा दिया और संजय शर्मा ने इन दोनों के उकसावे मै आकर राहुल गोस्वामी के सर मै गोली मार दी थीं। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई और ये सभी अभियुक्त घटना स्थल से फरार हो गए। जिनमें पुलिस टीम द्वारा दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आज अखिल गोयल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी घटना का मुख्य अभियुक्त संजय शर्मा फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है कि जल्द ही संजय शर्मा को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending