Trending
डिजिटल लाइब्रेरी का समय बढ़ाने की मांग, भारतीय गौरक्षा परिषद ने किया धरना-प्रदर्शन
गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़ (सब का सपना) हरिप्रकाश गुप्ता:- ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शनिवार को भारतीय गौरक्षा परिषद ने गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
धरना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी के निर्देशानुसार तथा हापुड़ जिलाध्यक्ष तनुज कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संगठन के पदाधिकारी सुबह 10:30 बजे ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठ गए, जो दोपहर 12:50 बजे तक चला। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष तनुज कश्यप ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया।
प्रमुख मांग रखते हुए कहा कि ग्राम पंचायत आलमनगीरपुर (बलवापुर) स्थित नेता जी कल्याण सिंह डिजिटल लाइब्रेरी को सप्ताह के सातों दिन सुबह 8:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक संचालित कराया जाए। साथ ही विद्यार्थियों के लिए शांतिपूर्ण व स्वच्छ अध्ययन वातावरण, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, उचित प्रकाश और डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। संगठन पदाधिकारीयो का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थी महंगे निजी पुस्तकालयों का खर्च वहन नहीं कर पाते। ऐसे में सार्वजनिक डिजिटल लाइब्रेरी उनके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का महत्वपूर्ण माध्यम है। पुस्तकालय का सीमित समय और साप्ताहिक अवकाश उनकी पढ़ाई को प्रभावित कर रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी ने प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष तनुज कश्यप ने आग्रह किया कि विद्यार्थियों के हित में आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष संजय यादव, जिला सचिव टिंकू राणा, अजय राणा, सोनू राणा, प्रदीप राणा एवं ब्लॉक सचिव विनीत गोस्वामी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
