उत्तर प्रदेश
एडवोकेट उषा सोलंकी को मिला गुरु गोरखनाथ सर्वोच्च सम्मान
मथुरा(राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- प्रयागराज के संगम तट पर वैश्व हिन्दू महासंघ मातृशक्ति उत्तर प्रदेश का तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अधिवेशन में विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति मथुरा की जिलाध्यक्ष उषा सोलंकी एडवोकेट को हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता के उत्कृष्ट कार्य हेतु विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति,मातृ शक्ति की प्रदेश अध्यक्ष संतोष मिश्रा द्वारा गुरु गोरखनाथ सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। उषा सोलंकी एडवोकेट को भगवान शिव और राम लल्ला की छवि अंगवस्त्र ,और शील्ड भेंट की गई।
सामलिया ग्रुप के चेयरमैन ठाकुर यशवीर सिंह राघव ने कहा है कि निर्बल महिलाओं की निस्वार्थ भाव से लड़ाई लड़ने वाली क्षत्रिय कुल की शान उषा सोलंकी एडवोकेट का प्रयागराज से आने के बाद जीएलए यूनिवर्सिटी के पीछे सामलिया फार्म हाउस पर उनके द्वारा भी भव्य सम्मान किया जाएगा। उषा सोलंकी एडवोकेट को मिली उपलब्धि पर लक्ष्मी शर्मा,नीता सोलंकी,उषा रानी अग्रवाल,संजय,नरेशपाल,जयराम शर्मा,रुचि सक्सेना, दीपा चतुर्वेदी, सरिता कुलश्रेष्ठ,ममता कुलश्रेष्ठ,रजनी कुलश्रेष्ठ आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
