Trending
छाता पुलिस ने चेकिंग दौरान सात लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ी दो तस्कर चढ़े हत्थे
कोतवाली छाता पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब से भरी गाड़ी पकड़ी, 79 पेटी शराब हुई बरामद
छाता/मथुरा(राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना के दौरान कस्बे चौकी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 19 से चेकिंग दौरान दो शराब तस्करों को अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का पेटियां से भरी डीसीएम गाडी सहित पकड़ा। गाड़ी में 79 पेटियां बरामद हुई, बरामद हुई अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग सात लाख रुपए है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने कस्बा चौकी पर चेकिंग आरंभ की तभी फरीदाबाद से पटना को जा रही डीसीएम गाडी रजि0 नं0 बी आर 06 डी जी 7240 को पकड़ा गया।
इसमें 66 पेटी रॉयल स्टेज प्रीमियर व्हिस्की (750 मिल.) अग्रेजी शराब हरियाणा मार्का ओर 13 पेटी रॉयल ग्रीन क्लासिक ब्लेंडेड व्हिस्की (750 मिल.) अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का के साथ जितेश कुमार पुत्र प्रभु साहनी निवासी ग्राम रेवा थाना सरईयाँ जिला मुज्फ्फरपुर बिहार व रमन कुमार पुत्र सियाराम साहनी निवासी ग्राम कोवा मौहम्मद थाना लालगंज जिला वैशाली बिहार को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों ने बताया कि गाड़ी फरीदाबाद से पटना के लिए जा रही थी। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्यागी, उ.नि. हरेन्द्र सिंह, उ.नि. सहेन्द्र सिंह नैन, उप निरीक्षक यूटी अक्षय कुमार, उप निरीक्षक यूटी टिंकल राजौरा,हेड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अवनीश, हेड कांस्टेबल कमलेन्द्र कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
