Connect with us

उत्तर प्रदेश

संगोष्ठी में आए समस्त प्रतिभागियों ने मथुरा संग्रहालय का किया भ्रमण

Published

on

मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग, लखनऊ द्वारा आयोजित भारतीय मुद्रा परिषद के 106वें राष्ट्रीय अधिवेशन के द्वितीय दिवस आज दिनांक 04 दिसम्बर, 2024 को संगोष्ठी में आए समस्त प्रतिभागियों ने मथुरा संग्रहालय का भ्रमण किया, संग्रहालय भ्रमण के अवसर पर रेनू द्विवेदी, निदेशक, उ0प्र0 राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा प्रतिभागियों को संग्राहलय में प्रदर्शित प्रतिमाओं एवं अन्य पुरावशेषों का विशद विवेचन किया। राष्ट्रीय संगोष्ठी का तृतीय सत्र प्रात 11.00 बजे से 02.00 बजे तक चला जिसकी अध्यक्षता डॉ0 बी0 आर0 मणि ने की इस सत्र में कुल दस शोध पत्र प्रस्तुत किये गये, डॉ. डी. राजा रेड्डी ने नगर्जुनिकोंडा के उत्खनन से प्राप्त काकतीय सिक्कों पर अपना शोध पत्र पढ़ा प्रथम सत्र में डॉ मुकेश कुमार सिंह, डॉ पंकज शर्मा, डॉ अमितेश्वर झॉ, डॉ इकरामुल हक, जफरूल्लाह खाँ, डॉ सुप्रतिम रॉय, डॉ लाहा, धीरज शर्मा एवं डॉ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने शोध पत्र पढे।

सत्र के अध्यक्ष डॉ बी आर मणि ने सभी प्रतिभागियों को उनके शोध के लिए बधाई एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मुद्राशास्त्र के क्षेत्र में हो रहे शोध नित नवीन आयाम गढ़ रहे हैं। इस क्षेत्र में कार्य हेतु विद्यार्थियों को और अधिक प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। संगोष्ठी का चतुर्थ सत्र 2.30 बजे से 4.30 तक चला जिसमें इस शोध पत्र पढ़े गये। इस सत्र को अध्यक्षता प्रो बिन्दा परांजपे ने की उपाध्यक्ष के रूप में डॉ राघवेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस सत्र मे प्रो भगत सिंह एवं संजीव कुमार, डॉ अमित रंजन, गौतम जंतकल, करिश्मा गु्प्ता एवं डॉ सुजीत कुमार सिंह, डॉ मीनाक्षी सिंह एवं शिवम पाण्डेय, सौम्य दीप मित्र, डॉ दर्शन, डॉ मुकेश कुमार वर्मा, डॉ कृष्ण मोहन दुबे, रेनू द्विवेदी, राम विनय, डॉ राम नरेश पाल, ज्ञानेन्द्र कुमार रस्तोगी एवं डॉ मनोज कुमार यादव तथा अनुकृति मिश्रा एवं डॉ सुजित कुमार सिंह ने अपने शोध प्रस्तुत किये। सत्र की अध्यक्ष प्रो बिन्दा परांजपे ने शोध पत्र प्रस्तुति हेतु समस्त शोध कर्ताओं को बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। सान्धयवेला में प्रतिभागियों को राज्य संरक्षित स्मारक कुसुमवन सरोवर का भ्रमण कराया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending