उत्तर प्रदेश
गौ रक्षकों ने गो तस्करों से गोवंशों को कराया मुक्त, पुलिस ने गो तस्करों को किया गिरफ्तार
छाता/मथुरा(राजकुमार गुप्ता):- कोतवाली छाता पुलिस क्षेत्र के नौगांव से अहुरी जाने वाले कच्चे रास्ते से सोमवार रात करीब तीन बजे गौ रक्षक दल गौ सेवकों ने बाबा चन्द्रशेखर फर्सा वाले के नेतृत्व में तस्करी के लिए जा रहे तीन गौ वंश पकड़ कर मुक्त कराया है। तस्करी करते हुए दो तस्करों को भी गाड़ी सहित मौके से दबोचा है, और घटना की सूचना छाता कोतवाली पुलिस को दी।
फरसा वाले बाबा चन्द्रशेखर ने बताया कि क्षेत्र में गो तस्करी की सूचना पिछले कई दिनों से मिल रही थी, गौ रक्षक दल डीएल1 एलएएच 8747 को पिछले एक सप्ताह से पीछा करने में लगे हुए थे ,जब नौगांव स्थित जंगलों में गाडी को मौके पर जाकर पकडा। तो इस दौरान गो तस्करों के द्वारा गौ सेवकों पर फायरिंग भी की गई। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पहुंची, पुलिस ने मौके से दो गौ तस्करों अनीश पत्र सिलारू व शरीफ पुत्र दशोन्दी निवासीगण ग्राम रोहिन्दा थाना अरनिया बुलंदशहर को पिक अप में लदे 3 गौवंश सहित गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों से एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतस 315 बोर और एक नाजायज छूरी चाकू भी बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। इस मौके पर गौ भक्त चन्द्रशेखर बाबा फरसा वाले की टीम में नितिन जादौंन, सुरेन्द्र जादौंन, अन्तो पंडित, कन्हैया, चंद्रपाल, हरिओम, दीपक, शेखर सहित अन्य गौ सेवक मौजूद रहे।गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी संजय कुमार त्यागी, उप निरीक्षक सहेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक चंद्रवीर सिंह, हेड कांस्टेबल कमलेंद्र कुमार, गार्ड भारत पाल मौजूद रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
