Connect with us

अपराध

ट्यूबवेल पर सो रहे अधेड़ की गला रेत कर हत्या, पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Published

on

अहमदगढ़/बुलंदशहर (सब का सपना):- थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव खुसरुपुर नगला में ट्यूबवेल पर सो रहे अधेड़ किसान की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। खेत पर गए ग्रामीणों ने परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी। अहमदगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके पर आकर घटनास्थल से नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

मामला अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव खुसरुपुर नगला में शनिवार को अधेड़ किसान सोनवीर सिंह पुत्र वासुदेव (55) शनिवार रात्रि अपने खेत के ट्यूबवेल के अंदर सो रहे थे। रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने उनकी गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। दोपहर खेत पर गए ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही अहमदगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल की जांच पड़ताल कर नमूने लेकर लैब को भेज दिया। गांव में किसान की हुई निर्मम हत्या से मातम छा गया है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचकर पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिेए भेज दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending