Connect with us

उत्तर प्रदेश

नहीं हुई रजवाड़े की सफाई, पानी आने पर किसान की फसल हुई जलमग्न

Published

on

हापुड़ (सब का सपना) बाबर अली:- तहसील क्षेत्र के गांव सलारपुर में सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते किसानो की गेहूं व आलू और सरसों की फसले जल मग्न हो गई। जिससे कि किसानों का भारी नुकसान हो गया।

ज्ञात रहे खेतों की सिंचाई के लिए नहर से रजवाड़े में पानी छोड़ा जाता है लेकिन इस बार पानी अधिक मात्रा में छूटने की वजह से रजवाड़ा बीच में से टूट गया। जिसकी वजह से किसानों की फसल जल मग्न हो गई। इतना ही नहीं दूर-दूर तक गेहूं, आलू व सरसों की फसले खराब हो गई। जिससे की खेत किसानों का भारी नुकसान हो गया। किसानों द्वारा बताया गया कि यह सिंचाई विभाग की लापरवाही है जिसके कारण हम मजबूर किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं किसानों ने शासन से मुआवजे की मांग की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending