Connect with us

अपराध

जिला कारागार में बंद सट्टा माफिया के ढाई करोड़ कीमत की संपत्ति कुर्क

Published

on

बुलंदशहर (सब का सपना) मनोज गिरि:- नगर के देवीपुरा निवासी जिला कारागार में बंद सट्टा माफिया त्रिलोकी की ढाई करोड़ रुपये की संपत्ति शनिवार को कुर्क की गई। उसके देवीपुरा स्थित तीन मकानों को कुर्क किया गया है। इस दौरान उसके घरों के पास पुलिस ने मुनादी भी कराई। आरोपी त्रिलोकी पर गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं। एएसपी सिटी ऋजुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने सट्टा माफिया त्रिलोकी चंद उर्फ त्रिलोकी के खिलाफ संपति कुर्क की कार्रवाई की है।

त्रिलोकी वर्तमान में जिला कारागार में बंद है। जेल जाने से पहले वह शहर में सट्टा कराता था। इसी साल फरवरी में सट्टा माफिया त्रिलोकी और उसके भतीजे सोनू पर नगर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था।इसमें सट्टा माफिया के साथ इसके गिरोह के 18 लोगों को नामजद किया गया था। शनिवार को जिलाधिकारी कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस की टीम शहर के देवीपुरा स्थित त्रिलोकचंद के मकान पर पहुंची। यहां इसके तीन मकानों की कुर्की की गई। तीनों मकानों की कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये है।गैंग के अन्य सदस्यों की भी उस संपति की कुर्की जल्द ही की जाएगी, जो कि उन्होंने सट्टे के कारोबार से खरीदी है या नवनिर्माण कराया है।

कुर्की की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इलाके में ढोल ताशों के साथ मुनादी भी कराई। साथ ही घरों के बाहर नोटिस चस्पा कर तीनों घरों पर कुर्की के बोर्ड भी लगा दिए गए हैं।करोड़ों में खेलने वाला कभी करता था बेलदारी : अभियुक्त त्रिलोकी का आपराधिक इतिहास वर्ष 2017 से शुरू हुआ, जब उस पर पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी बुलंदशहर में दिल्ली के सट्टा किंग के कहने पर सट्टा चलाते थे। पुलिस इस मामले लगातार कार्रवाई कर रही है, इनसे जुड़े कई सट्टा कारोबारी जेल जा चुके हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending