Trending
डीसीएम मे लदे पशुओं को बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पकडा, मौके पर पुलिस को बुलाया, पशु बाजार को बंद कराने की मांग
गजरौला (सौरभ गोस्वामी) सब का सपना:- नेशनल हाईवे पर एक डीसीएम में एक के ऊपर एक पशु लादे गए थे। बजरंग दल के पदाधिकारियों की नजर जब उस डीसीएम पर पड़ी तो उन्होंने डीसीएम को रुकवा लिया। साथ ही पुलिस को मौके पर बुला लिया। जहां पशुओं के साथ मानवता तार-तार किया गया था। पशुओं को ठूस-ठूसकर भरा गया था।
जिसकी वजह से कई पशु मरने की कगार पर थे। पशुओं की दशा देख बजरंग दल ने हंगामा करना शुरू कर दिया। साथ ही डीसीएम को पुलिस थाने ले आई। उधर, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गजरौला के पशु बाजार को बंद करने की मांग उठाई है। गजरौला थाना क्षेत्र में हाईवे पर बृजघाट चौकी के पास का है। जहां बुधवार को बजरंग दल के जिला मंत्री विपिन शर्मा अपनी टीम के साथ कहीं जा रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर एक डीसीएम पर पड़ी। डीसीएम को रुकवाया तो एक ही डीसीएम में सौ से ज्यादा पशु भरे गए थे।
पशुओं की हालत खराब देख बजरंग दल केपदाधिकारियों ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस बुला ली। जहां पुलिस डीसीएम को थाने ले आई। उधर इस मामले में गजरौला इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि पशुओं को डीसीएम में ठूस ठूसकर भरा गया था। डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
