Connect with us

Trending

चोरी के रुपए से खरीदे गए सामान की हुई नीलामी, बादी के कराए गए रुपए वापस

Published

on

धारा 107 (ए) बीएनएस के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही

बुलंदशहर (मनोज गिरि) सब का सपना:- कलेक्ट्रेट स्थित जिला अधिकारी कार्यालय में बुलंदशहर जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं बुलंदशहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें चोरी की घटना सफल अनावरण का किया। जानकारी देते हुए बुलंदशहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि सिकंदराबाद पुलिस को हर्ष अग्रवाल पुत्र आलोक अग्रवाल निवासी अनाज मंडी कस्वा थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि उसकी दुकान में काम करने वाले संदीप, अनुज सैनी व भूरा उर्फ मोहसिन द्वारा गल्ले से ₹500000 चुरा लिए गए हैं। इसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सिकंदराबाद पुलिस द्वारा बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को पकड़ने की कार्यवाही शुरू की गई।जिसके चलते पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की और चोरी किए गए रूपयों से खरीदी गई केटीएम बाइक व मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

बीएनएस के तहत राज्य नहीं बल्कि देश की है सबसे बड़ी कार्यवाही:- चंद्र प्रकाश सिंह

वही प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद बुलंदशहर जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि मै सर्वप्रथम बुलंदशहर पुलिस को उनकी इस कामयाबी पर और आप लोगों के माध्यम से आम जनता को भी यह बताना चाहता हूं कि भारतीय न्याय संहिता के तहत पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही न केवल राज्य की बल्कि देश की सबसे बड़ी कार्यवाही है जिसमें महज 60 दिनों के अंदर पुलिस ने न केवल अभियुक्तों को पकड़ा है। बल्कि अभियुक्तों द्वारा चोरी के पैसे से खरीदी गई केटीएम बाइक और मोबाइल को न्यायालय के समक्ष पेश कर एवं न्यायाल के आदेश पर चोरी के पैसे से खरीदे गए सामान की नीलामी कराकर वादी को उसके पैसे वापस किए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending