Bhakti
23 को प्रयागराज धर्म संसद में पहुंचेंगे लाखों सनातनी : दिनेश शर्मा
मथुरा (सब का सपना) राजकुमार गुप्ता:- श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा 23 जनवरी प्रयागराज महाकुंभ में होने जा रही विराट धर्म संसद को सफल बनाने के लिए आज विशेष पूजा अर्चना के बाद निमंत्रण पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इस श्रृंखला में वृंदावन के प्रसिद्ध धर्माचार्य एवं यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति प्रसिद्ध उद्योगपति नारायण दास अग्रवाल को निमंत्रण दिया गया।
श्री कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा ने कहा कि यह कुंभ महापर्व भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण की जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए हिन्दू जागरण में सहायक सिद्ध होगा, महाकुंभ में होने वाली धर्म संसद देश भर के समस्त अखाड़े एवं धर्माचार्य श्री कृष्ण जन्मभूमि के विषय में ठोस निर्णय के लिए सरकार को प्रस्ताव भेज सकते हैं. दिव्य शक्ति अखाड़े के ब्रजमंडल अध्यक्ष पं बिहारी लाल वशिष्ठ , एवं स्वामी ज्ञान सागर महाराज ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए सनातन गौरव को फिर से प्राप्त करने के लिए श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति परम आवश्यक है।
उन्होंने कहा न्यायालय में केस चल रहा है, सभी प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में जमा कर दिए हैं. इस प्रकार की धर्म संसद करना ही जन जागरण का मध्यम है. इस अवसर पर प्रमुख रूप से बालकिशन शर्मा बालों पंडित, राजेश पाठक, गोविंद आचार्य, विष्णु कांत शास्त्री, रामेश्वर शर्मा आदि उपस्थित थे.
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
