Connect with us

उत्तर प्रदेश

लापरवाही:- तहसील से 50 मीटर की दूरी पर 2 दिन से खुले आसमान के नीचे रह रहा अधेड़

Published

on

शिकारपुर/बुलंदशहर (मनोज गिरि):- तहसील के नजदीक खुले आसमान के नीचे एक 50 वर्षीय व्यक्ति 2 दिन से हाईवे किनारे पड़ा हुआ है। लेकिन तहसील प्रशासन व नगर पालिका और पुलिस प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार की सहायता 50 वर्षीय अधेड़ के लिए नहीं पहुंचाई जा सकी है कई दिनों से हाड़ कांपने वाली ठंड पड़ रही है जहां आम आदमी का घर से निकलना भी दूभर हो रहा है लेकिन ऐसी कड़कड़ाती ठंड में एक 50 वर्षीय अधेड़ तहसील से कुछ दूरी पर ही हाईवे के नजदीक दो दिन से खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। जब राहगीरों ने व्यक्ति को हाईवे के किनारे कड़कड़ाती ठंड में लेटे हुए देखा तब राहगिराे के द्वारा उसके खाने और पानी की व्यवस्था की गई।

वहीं दूसरी तरफ सवाल उठता है कि सरकार के द्वारा जनहित में आनको योजनाएं संचालित की जा रही है लेकिन क्या धरातल पर सरकार की योजनाओं को अधिकारी पहुंच पा रहे हैं। तब ऐसी घटना को देखकर लगता है की सरकार के और सरकार के नुमाइंदों के द्वारा जनहित के दावे केवल हवा हवाई है खुले आसमान के नीचे सो रहे व्यक्ति की घटना से स्थानीय प्रशासन की कार्य शैली पर सवाल उठ लाजमी हैं। अब देखना यह होगा कि सब कुछ यूं ही चलता रहेगा या फिर कुछ बदलेगा भी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending