Connect with us

Gyan

रोटरी क्लब चन्दौसी अमन द्वारा किया गया सातवाँ निःशुल्क भोजन वितरण

Published

on

चंदौसी (सब का सपना) अखिलेश कुमार:- निःशुल्क भोजन वितरण की श्रृंखला में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरकारी हॉस्पिटल स्टेशन रोड चन्दौसी पर रोटरी अमन द्वारा सातवाँ निःशुल्क भोजन क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी रो0 भुवनेश वार्ष्णेय ‘बाबू जी’ के जन्मदिन के अवसर भुवनेश बाबू जी की ओर से किया गया। क्लब अध्यक्ष अमित अप्पू और सचिव अतुल गुड्डू ने सभी क्लब सदस्यों के साथ मिलकर भुवनेश बाबू जी के जन्मदिन की केक कटवायी। माला और एक मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

कोहरे वाली ठंड में आज गर्मागर्म चाय का निःशुल्क वितरण रो0 प्रवीन अग्रवाल पीनू जी द्वारा किया गया। लगभग 250 मरीजों के साथ अस्पताल स्टाफ और 300 से ऊपर सामान्य नागरिक लोगों को भोजन व चाय वितरण किया गया। कुल 550 से 600 लोगों को भोजन और चाय का लाभ मिला। क्लब अध्यक्ष अमित अप्पू और क्लब सचिव अतुल गुड्डू ने कहा रोटरी अमन सामाजिक कार्य करता रहा है और करता रहेगा। यह निःशुल्क भोजन की प्रेरणा उन्हें अपने क्लब के दिवंगत वरिष्ठ साथी स्व0 विश्वनाथ वार्ष्णेय जी से मिली थी।

उनका सपना था कि रोटरी अमन चन्दौसी के सभी क्षेत्रों में जाकर निःशुल्क भोजन वितरित करें। इस महीने एक निःशुल्क मेडिकल कैम्प और एक संस्था में टीन सेट डलवाना निर्धारित किया गया है इस अवसर पर अमित अप्पू , अतुल गुड्डू , मोहित सर्राफ,विजय कुमार,भुवनेश वार्ष्णेय, गिरीश हीरो, विनय अग्रवाल,टीटेश काका,प्रदीप वार्ष्णेय,लोकेश वार्ष्णेय, विकास मेन्था,संजीव अग्रवाल, अनुज रमन,भूपेंद्र मेडिकल,विशाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, डॉ0 सर्वेश सक्सेना, मुकेश अग्रवाल, वीरेश अग्रवाल,दीपेश गुप्ता, राहुल अग्रवाल, प्रमोद गुरु,वीनेश वार्ष्णेय,अर्पिता वार्ष्णेय,कनिष्का वार्ष्णेय, कल्पना अप्पू आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending