Connect with us

उत्तर प्रदेश

एसपी ने किया थाने का आकस्मिक निरीक्षण, अपराध पर लगाम लगाने के दिए निर्देश

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- जनपद के ब्लॉक मंडी धनौरा मे पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने धनौरा थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना धनौरा में स्थापित किये गये सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम व सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड को चेक किया गया। नगर के सभी चौराहों एवं मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिए गए।

त्योहार रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, अपराध रजिस्टर, मेस, साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। मिशन शक्ति 5.0 विशेष अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित कराकर महिलाओं को जागरुक करने के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए। व थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार को आम जनता के लिये स्वच्छ वातावरण, बैठने एवं स्वच्छ पेय जल व प्रसाधन आदि की व्यवस्था करने व थाने को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए स्वच्छता अभियान के साथ वृक्षारोपण करने के दिशा निर्देश भी जारी किए गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending