Connect with us

उत्तर प्रदेश

sambhal news गाटर पटिया डाल रहा मजदूर छत से गिरकर हुआ घायल

Published

on

बहजोई/संभल (सब का सपना):- गाटर पटिया डाल रहा मजदूर छत से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह लगभग 11 बजे की है गांव शमशोई थाना बहजोई जनपद संभल निवासी मुनेश पुत्र रामपाल (40) अपने गांव शमसोई रामप्रसाद के मकान पर मजदूरी का काम करने के लिए गया था।

रामप्रसाद के मकान पर गाटर पटिया छत पर डालने का काम किया जा रहा था। तभी अचानक किसी प्रकार से मुनेश छत से गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया। मुनेश की चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई सूचना पाकर कुछ देर बाद एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई एम्बुलेंस की मदद से मजदूर को सरकारी अस्पताल बहजोई ले जाया गया। जिसके बाद चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया। बताया जाता है कि चिकित्सकों मजदूर की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि परिजन उसे किसी निजी अस्पताल को लेकर चले गए है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending