Connect with us

उत्तर प्रदेश

भाकियू शंकर ने जन जागरण कर संगठन का किया विस्तार, किसान समस्यों पर हुआ मंथन

Published

on

धनौरा/अमरोहा (सब का सपना):- मंगलवार को कोराला गांव में दोपहर 12:00 बजे से चौधरी कविंद्र सिंह की बैठक पर चौधरी धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता प्रिंसिपल सत्यवीर सिंह के संचालन में एक जन जागरण कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें जनपद के सभी कार्यकर्ताओं की सहमति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने चौधरी नेमपाल सिंह को जिला अध्यक्ष, बबीता रानी को महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, साबिर सैफी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि हमारा संगठन किसानों के हक की लड़ाई हर पटल पर लड़ता चला आ रहा है और लड़ता रहेगा। किसानों के सामने अनगिनत समस्याएं हैं जिनका निदान कराया जाना आवश्यक है।

जनपद में गुलदार- तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है,जिसके हमले में कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं, वन विभाग व प्रशासन को इन्हें पकड़ते हुए इनका कोई स्थायी समाधान निकालना चाहिए। धनौरा शुगर मिल से भी किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान 15% ब्याज़ सहित सहित किया जाए, इसके साथ ही विधुत की लापरवाही-उत्पीड़न व भृष्टाचार पर प्रहार करते हुए इसे ख़त्म किया जाना चाहिए। वहीं विधुत विभाग द्वारा कृषि ट्रांसफार्मरों पर बॉक्स लगाए जा रहे है जो प्रतिदिन खराब हो रहे हैं और किसानों को पर्याप्त विधुत सप्लाई नहीं मिल पा रही है, जिस कारण फसलों की सिंचाई में मुश्किल आ रही है।

किसानों को बिजली की ज्यादा आवश्यकता पूरे वर्ष में केवल अप्रैल एवं जून माह तक केवल 3 माह होती है, इसीलिए किसानों को 10 घण्टे निर्बाध विधुत आपूर्ति की जानी आवश्यक है, वर्ष 2019 से बंद पड़े सामान्य योजना कनेक्शन को भी लागू किया जाए, साथ ही बिजली चेकिंग व बिजली चोरी के नाम पर किसान व आम जनता का उत्पीड़न बंद किया जाना चाहिए। वहीं जिन किसानों के विधुत कनेक्शन नहीं हैं उनको लाखों का बिल थमाया जा रहा जोकि इस विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही है, ऐसे दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। इसके अलावा सहकारी समितियों पर ब्याज दर को 3 प्रतिशत से बढाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है, हमारे संगठन के द्वारा इस विषय को भी सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया गया है।

सहकारी समितियों द्वारा उर्वरक खाद के साथ में किसानों को जबरन तरीके से नैनों यूरिया व नैनों डीएपी दिया जा रहा है इस पर भी तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। इस दौरान पंचायत में विक्रम पवार ,जयवीर गुर्जर, रविओम, पप्पू, प्रदीप कुमार,राकेश रतनपुर, मोनू चौधरी, जगत सिंह चौहान, शेर सिंह राणा, प्रधान हरि सैनी , प्रधान महिपाल सिंह ,जगपाल सिंह ,गजराम चौहान, चौ सतवीर सिंह, डाहरपाल चौहान, जविंदर सिंह सुरेंद्र फौजी ऋषिपाल सिंह ललित कुमार रामौतार सिंह राम प्रसाद सिंह दुर्जन सिंह पूनम चौधरी मंजू चौधरी दीप चौधरी डॉ गोपाल, मोजीरामपाल, अंकित चौधरी, रविंद्र सिंह, अकताब हुसैन, नईम पाशा,राजवीर गुर्जर, इंद्रपाल , समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending