उत्तर प्रदेश
गजरौला हसनपुर रोड पर कैंटर चालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पुलिस जांच में जुटी
धनौरा/अमरोहा (सब का सपना):- गजरौला हसनपुर रोड पर एक कैंटर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।वहां से गुजर रहे एक दूसरे कैंटर चालक की नजर उस पर पड़ी तो उसने आनन-फानन इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जिसने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार बिजनौर के थाना नेहटोर क्षेत्र के गांव अकबरपुर देवलम निवासी चंदन सिंह के पुत्र राकेश कैंटर चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि रविवार को राकेश चांदपुर से गाड़ी में सरिया लादकर बबराला उतारने के लिए गया था। सरिया उतार कर वह वापस चांदपुर जा रहा था। दूसरे कैंटर चालक बहादुर सिंह ने बताया कि मैं रहरा में सरिया उतारने के लिए जा रहा था मैंने देखा कि हमारी गोदाम की गाड़ी रोड किनारे खड़ी हुई थी तो मैंने अपनी गाड़ी रोक ली और कैंटर चालक राकेश को उठाने का प्रयास किया लेकिन वह उठ नहीं सका।
जिसके बाद बहादुर सिंह ने तुरंत इसकी सूचना 112 नंबर डायल पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस एवं हल्का चौकी इंचार्ज जितेंद्र बालियान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने मामले की जांच पड़ताल की।फिलहाल माना जा रहा है कि कैंटर चालक राकेश की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। मामले की सूचना मृतक राकेश के परिवार वालों को दे दी गई है जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
