Connect with us

राजनीति

समर कैंप का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति को बढ़ावा देना:- राजेंद्र खड़गवंशी

Published

on

रहरा/अमरोहा (सब का सपना):- विकास खण्ड क्षेत्र गंगेश्वरी के प्राथमिक विद्यालय पथरा मुस्तकम में में समर कैंप का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख गंगेश्वरी राजेन्द्र खड़गवंशी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी अनिल कुमार ने किया।समर कैंप 21 मई से प्रारंभ होकर 10 जून तक चलेगा। समर कैंप में प्रतिभागी छात्र छात्राओं को तीन सप्ताह के तीन सेमेस्टर में विभाजित कर अलग अलग गतिविधियां कराई जायेगीं।

समर कैंप प्रातः 7 बजे से प्रातः 10 बजे तक संचालित होंगे।मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप समझ, आनंददायी एवं अनुभवात्मक शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट स्कूलों में समर कैंप का आयोजन का शुभारंभ किया गया है जो की सरकार का बच्चों के प्रति बहुत ही अच्छा निर्णय है। खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी अनिल कुमार ने बताया कि 3 सप्ताह तक चलने वाले इस समय कैंप में प्रथम सप्ताह में योग, सांस्कृतिक विरासत और डिजिटल कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा जबकि द्वितीय सप्ताह में पर्यावरण, विज्ञान और रचनात्मक गतिविधियां बच्चों को समझाई जायेंगी और अंतिम सप्ताह में राष्ट्रीय एकता,जल संरक्षण और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के 22 विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।इस समय कैंप में छात्र छात्राओं को अन्य रुचिकर जानकारियां भी प्रदान की जायेगीं। उन्होंने अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि यह समर कैंप परिषदीय छात्र छात्राओं के लिए बहुत ही सार्थक सिद्ध होगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पप्पू खड़गवंशी, प्रधानाध्यापक मुनेन्द्र कुमार, सहायक अध्यापक अंकुश त्यागी, पूर्व एआरपी लख्मी सिंह,नरेश कुमार,ओमसरन एवं अभिभावकगण आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending