Connect with us

Trending

गजरौला के कम्पोजिट विद्यालय में धूमधाम से किया गया समर कैंप का शुभारंभ

Published

on

गजरौला/अमरोहा (सब का सपना):- कंपोजिट विद्यालय में समर कैंप का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया,जिसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्षा राजेंद्री देवी द्वारा किया गया। बता दें कि बुधवार को गजरौला के कंपोजिट विद्यालय में आयोजित समर कैंप का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्षा राजेंद्री देवी ने सर्वप्रथम मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ माल्यार्पण कर एवं फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया।

नगर पालिका अध्यक्षा एवं अतिथियों द्वारा विद्यालय की सुंदर व्यवस्था के लिए एवं छात्र-छात्राओं की गतिविधियों के लिए प्रधानाध्यापिका रेखा रानी और समस्त स्टाफ की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। इस मौके पर वहां प्रधानाध्यापिका राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त रेखा रानी के साथ-साथ उनके समस्त स्टाफ जिसमें शशीबाला ,पंकज त्यागी, शीला वर्मा, आकांक्षा मिश्रा, मीना, दीपक, कुमारी नीतिका संगल,दीपिका रानी आदि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह समर कैंप 21 मई से प्रारंभ होकर 10 जून तक चलेगा। प्रथम संस्था द्वारा अभी कोई भी सामग्री प्राप्त नहीं हुई इसके बाद भी शिक्षक अपने स्वयं के प्रयास से ही बेहतर करने की होड़ में लगे हैं। प्रत्येक सप्ताह की शासन आदेश अनुरूप गतिविधियां आयोजित कराई जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending