सरकारी योजनाएं
शादी हेतु अनुदान योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक की गई आयोजित
अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में माननीय विधायक धनौरा, राजीव तरारा एवं विधायक नौगावां सादात समरपाल सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक आयोजित की गई।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने समिति को अवगत कराया कि जनपद अमरोहा को पिछड़ा वर्ग हेतु गरीब व्यक्ति की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना के अंतर्गत 1482 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके सत्यापन उपरांत 715 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है। जनपद स्तरीय स्वीकृति समिति द्वारा 715 आवेदन को स्वीकृत कर धनराशि संबंधित को हस्तांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
विधायक राजीव तरारा ने कहा कि शादी अनुदान योजना से संबंधित फ्लेक्सी जनपद की समस्त तहसील, ब्लाक एवं नगर पालिका/नगर पंचायत सहित कलेक्ट्रेट में लगवाई जाए ताकि लोगों को पात्रता की जानकारी प्राप्त हो और अधिक से अधिक पात्रों को उक्त योजना का लाभ प्रदान हो सकें।
उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के लिए कोई व्यक्ति मेरा या किसी जनप्रतिनिधि का नाम लेकर कार्य करने के लिए कहे तो सबसे पहले संबंधित को फोन करके संपर्क करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं में पात्रता एवं पात्रता की गहनता से जांच करें। उन्होंने कहा कि अनुदान पेंशन युक्त योजनाएं लाचार व्यक्तियों के लिए हैं उनका लाभ लाचार व्यक्तियों को ही मिले किसी सक्षम व्यक्ति योजना का लाभ प्राप्त न हो इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद की समस्त तहसीलों, विकास खण्डों, नगर पालिका/नगर पंचायत सहित शादी अनुदान योजना की फ्लेक्सी दो दिवस के अंदर लग जाएं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनोरा चंद्रकांता, उप जिलाधिकारी हसनपुर विभा श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
