Connect with us

hospital

Gajroula news सीएचसी पहुंची ए डी हैल्थ मुरादाबाद रितु कात्याल ने किया निरीक्षण

Published

on

गजरौला/अमरोहा (सब का सपना):- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को एक निरीक्षण के दौरान ए डी हैल्थ मुरादाबाद रितु कात्याल पहुंची जिन्होंने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। सीएचसी में उनके अचानक निरीक्षण करने पहुंचने पर कर्मचारियों में हलचल सी मच गई।

बता दें कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सबसे पहले साफ सफाई पर ध्यान देते हुए ड्रेसिंग रूम का निरीक्षण किया जिसके बारे उन्होंने वहां उपस्थित कर्मचारियों से सवाल जवाब भी किए। इसके बाद उन्होंने लेब, स्पेशल इन्स्ट्रुमैन्ट ब्लड प्रेशर मशीन का निरीक्षण किया जिसके बारे में उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से भी भिन्न-भिन्न सवाल किए।इसके बाद उन्होंने प्रसूति रोग विशेषज्ञ महिला डॉक्टर के रूम में जाकर निरीक्षण किया। जहां उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर इत्यादि को चैक किया। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने सीएचसी कर्मचारीयों को उनके कार्य के प्रति सचेत रहने के निर्देश दिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending